Thursday, February 19, 2026

BMW की तेज रफ्तार के कहर :तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पार कर स्कूटी सवार महिला को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

कर्नाटक के मैंगलोर से शनिवार को एक तेज रफ्तार BMW कार ने डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी में टक्कर मारने के बाद वो उसे धकेलते हुए पीछे से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस दौरान स्कूटी सवार महिला दोनों कारों के बीच फंस गई।

यह पूरी घटना मैंगलोर के बल्लभगढ़ जंक्शन की है। हालांकि स्कूटी के पीछे आ रही कार ने समय रहते ब्रेक लगा दिए थे, जिससे स्कूटी सवार महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह दर्दनाक हादसा CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसकी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये घटना तब घटी, जब ट्रैफिक नॉर्मल तरीके से चल रहा था। कार की रफ्तार कितनी तेज होगी, इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूटी सवार महिला के अलावा पीछे से आ रही कार के ड्राइवर को भी चोट आई है।

डिवाइडर पर एक महिला भी खड़ी थी, जो बेकाबू BMW कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, लेकिन अनबैलेंस्ड होकर नीचे गिरने से उसे भी चोट आई है।

.

Recent Stories