सड़क किनारे मिली महिला की खून से सनी लाश, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला में एक महिला की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है. पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला का है. सड़क किनारे महिला की खून से सनी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई.मिली जानकारी के अनुसार 55 साल की विधवा महिला मुन्नी बाई बीती शाम गांव के कोटवार से किसी काम से मिलने के लिए निकली थी. इसके बाद वापस नहीं आई. इसके बाद गांव वालों ने सड़क किनारे पुलिया के पास एक महिला की लाश मिलने की सूचना गौरेला पुलिस को दी. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला की शिनाख्त मुन्नी बाई के रूप में की गई.

.

Recent Stories