Monday, December 8, 2025

Blinkit डिलीवरी बॉय की गंदी हरकतः सामान की डिलीवरी देते समय महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ

दिल्ली में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है। डिलीवरी बॉय ने सामान की डिलीवरी देते समय महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की इस शर्मनाक हरकत वहां लगे CCTV में कैद हो गई। घटना के बाद महिला ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। महिला ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद ब्लिंकिट ने आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। फिलहाल महिला ने FIR दर्ज नहीं कराई है। महिला की के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत पर कंपनी ने माफी मांगी है।
दरअसल दिल्ली की महिला ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर किया था। ऑर्डर के बाद ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय सामान डिलीवर करने पहुंचा। सामान की डिलीवरी के बाद महिला डिलीवरी एजेंट को पैसे देती है। महिला के हाथ से पैसे लेने के बाद डिलीवरी बॉय उसके प्राइवेट पार्ट (स्तन) तक अपने हाथ लेकर पहुंच जाता है। हालांकि महिला तुरंत अपने कदम पीछे ले लेती है।
वीडियो शेयर करते हुए महिला ने लिखा-आज मेरे साथ ब्लिंकिट ऑर्डर करने पर यह हुआ। डिलीवरी बॉय ने मेरा पता दोबारा पूछा और फिर गलत तरीके से छुआ। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। क्या भारत में महिलाओं की सुरक्षा मजाक है?’ इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कंपनी को जवाब देना पड़ा।
.

Recent Stories