भाजपा विधायक ने महिला पुलिस को धक्का मारा:ओडिशा में कर रहे थे कानून व्यवस्था का विरोध, इंस्पेक्टर बोलीं- मुझे डकैत भी कहा

ओडिशा के भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। जयनारायण बुधवार को संबलपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां यह घटना हुई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, विधायक ने इस आरोप को खारिज कर दिया और उलटा धनुपाली थाना इंचार्ज अनीता प्रधान पर ही धक्का देने का आरोप लगा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विरोध कर रहे थे। घटना के बाद दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो भाजपा नेता उनसे पूछने लगे की वह कौन हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो भाजपा नेता उनसे पूछने लगे की वह कौन हैं।

इंस्पेक्टर ने कहा- जयनारायण ने मुझ पर रिश्वत का आरोप लगाया
इंस्पेक्टर प्रधान ने बताया, ‘जब भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर के परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तब मैंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान जयनारायण मेरे सामने आए और पूछने लगे की मैं कौन हूं। जब मैंने अपनी पहचान बताई तो उन्होंने मुझ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और मुझे डकैत कहा। मैंने जयनारायण से पूछा की वह मुझ पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं तो उन्होंने मेरा चेहरा पकड़ कर धक्का दे दिया।’

भाजपा नेता बोले- महिला पुलिस ने मुझे धक्का दिया
भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘जब महिला पुलिस भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी, तो मैं पुलिस के पास यह पूछने गया कि मामला क्या है। तभी उनमें से एक ने मेरे पैर पर मार दिया। जब मैंने बैरिकेड ही पार नहीं किए तो इंस्पेक्टर को धक्का कैसे दे सकता हूं। लेकिन इंस्पेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था और उन्होंने मुझे धक्का दे दिया। पुलिस पर आरोप लगाए गए थे, इसलिए उन्होंने ऐसी साजिश रची। मैं उन्हें जानता तक नहीं हूं।’

.

Recent Stories