BJP MLA का पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान:हैदराबाद में राजा सिंह गिरफ्तार, विरोध में लोगों ने सिर तन से जुदा के नारे लगाए

हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतर आए।

सोमवार देर रात से हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की।

इसके बाद दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ IPC की 295(a), 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ऑफिस, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑफिस और पुराने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

.

Recent Stories