नए संसद भवन की ताबूत से तुलना करने पर भड़की BJP: CM शिवराज ने ट्वीट कर RJD पर बोला हमला, कहा- आंखों में बंधी पट्टी सच्चाई नहीं देखने दे रही

भोपाल। आज देश को नया संसद भवन मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का विधि-विधान से उद्घाटन किया। लेकिन विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार किया है। आरजेडी ने अपने ट्वीट में नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है, जिससे सियासी बवाल मच गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्ववीट कर आरजेडी को करारा जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा- देशवासी जहां लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नए भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आँखों में बंधी पट्टी उन्हें वह सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है- “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।”

.

Recent Stories