रेलवे अंडरब्रिज के गटर में समाया बाइक सवार, VIDEO, बारिश से भर गया था गंदा पानी; हादसे के बाद रास्ता बंद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बाइक सवार गटर में गिर गया। रविवार को युवक रेलवे अंडर ब्रिज से गुजर रहा था इसी दौरान बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। बारिश की वजह से RUB (रेलवे अंडर ब्रिज) में नाले का गंदा पानी भर गया। इसके चलते गटर का चैंबर अपनी जगह से हट गया।

साथ ही पानी भरे होने के चलते गड्ढा भी नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से यह हादसा हो गया। किसी तरह युवक को उठाकर बाहर निकाला गया, वहीं बाइक को भी किसी तरह गटर से निकाला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि, युवक सक्ती का रहने वाला है। वह रायगढ़ अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था। हादसे में उसके सिर पर चोट आई हैं। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

रविवार की शाम को पुल को बंद कर सुधारने का काम शुरू किया गया।
रविवार की शाम को पुल को बंद कर सुधारने का काम शुरू किया गया।

 

हादसे का बाद अधिकारी जागे और रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज को रविवार शाम से बंद कर दिया गया। चैंबर का ढक्कन फिर से न गिरे, इसके लिए सोमवार को निगम की ओर से नाले की सफाई की गई। बताया जा रहा है कि अब नाले के ढक्कन के नीचे सपोर्ट लगाने का काम चल रहा है। यह काम कब तक पूरा होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था युवक।
पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था युवक।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि, बारिश के बाद हर बार इस तरह की समस्या होती है। नाले का गंदा पानी घुटनों तक पुल के अंदर बहने लगता है। इसके बाद भी कई लोग इसे पार करने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि नाले में गिरे युवक को भी पुल पार करने से मना किया गया था।

 

नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि, अंडर ब्रिज रेलवे का है और उस पुल के नीचे से जो नाला गुजरता है, उसमें आधे शहर का पानी जाता है। यहां से आवागमन बंद है, इसके लिए एक दीवार पर यह लिखा गया है कि यह सार्वजनिक आवगमन के लिए रास्ता नहीं है।

हालांकि, इस नोटिस को कई लोग अनदेखा कर देते हैं। या फिर ज्यादा घूम कर जाने से बचने के लिए भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या सिर्फ नोटिस लगा देना ही सही है? वहीं हादसे के पहले इसे बंद क्यों नहीं किया गया?

 
.

Recent Stories