Friday, February 13, 2026

Bhilwara accident : भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, शराब समझकर एसिड पीने से 4 की मौत, एक गंभीर

Bhilwara accident भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया, जिससे तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं।

Korba में ‘चौथिया’ समारोह बना रणक्षेत्र: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लात-घूंसे और पथराव से कई घायल

शादी वाले घर से ले गए थे एसिड

जानकारी के अनुसार हादसा जिले के आलोली गांव में गुरुवार देर रात हुआ। बताया गया कि 10 फरवरी को गांव में एक परिवार में शादी थी और घर के बाहर खेत में पंडाल लगाया गया था। कार्यक्रम के बाद घर की सफाई के लिए बर्तन धोने हेतु एसिड मंगवाया गया था।

अगले दिन कुछ लोग खाना लेने घर आए और सफाई के दौरान रखा एसिड अपने साथ ले गए। 12 फरवरी की शाम घर पर बैठकर उन्होंने उस एसिड को शराब समझकर पी लिया।

कुछ ही मिनटों में बिगड़ी हालत

एसिड पीते ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले उन्हें गंगापुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई।
वहीं सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

.

Recent Stories