कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला कैंट से होते हुए जंडली पुल के जरिए अंबाला सिटी सैनी भवन तक पहुंच गई है। यहां मॉर्निंग ब्रैक चल रहा है। इसके बाद राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाएंगे। इससे पहले यात्रा करीब आधा घंटे तक मॉडल टाउन में रुकी। जहां राहुल गांधी ने चाय पर लोगों के साथ चर्चा की।
अंबाला हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला है। इससे पहले यात्रा सुबह 6 बजे शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे।
हरियाणा में दूसरे फेज की यह यात्रा 6 जनवरी को पानीपत से शुरू हुई थी। उसके बाद करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए राहुल गांधी अंबाला पहुंचे हैं। अंबाला से यात्रा हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।


