महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म:कैश फॉर क्वेरी केस में फैसला; स्पीकर ने कहा- सदन की गरिमा के लिए सख्त फैसले लेने होंगे

एथिक्स कमेटी के चेयरमैन और भाजपा सांसद विजय सोनकर ने महुआ मोइत्रा पर लगे कैश फॉर क्वेरी आरोप पर रिपोर्ट पर फैसला हुआ। - Dainik Bhaskarकैश-फॉर-क्वेरी मामले में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद उनके निष्कासन का प्रस्ताव पेश हुआ। इसके बाद वोटिंग हुई। हालांकि महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने के लिए सदन में वोटिंग होते ही विपक्ष ने बॉयकॉट कर दिया।

चर्चा के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर सदन में बोलने की इजाजत नहीं दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें पैनल मीटिंग में बोलने का मौका मिला था।

.

Recent Stories