BCCI ने WPL की तैयारियां की तेज, नीलामी में CG से 3 महिला खिलाड़ी शॉर्ट लिस्टेड, जानिए कितना है बेस प्राइस ?

बिलासपुर। इंडियन प्रीमियर लीग की तरह देश में पहली बार महिला प्रीमियर लीग WPL होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वुमंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन के लिए देश के साथ ही विदेशों से नामिनेशन लिया गया था, जिसमें करीब 1600 खिलाड़ियों ने नामिनेशन किया था.BCCI ने लीग में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. इसके लिए 409 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट कर उनके लिए बेस प्राइस भी तय की गई है. सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपए है. वहीं सबसे कम 10 लाख रुपए है.

.

Recent Stories