इंडियन एयर फोर्स की पहली फाइटर पायलट महिला अवनी चतुर्वेदी जापान के साथ होने वाले हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों का संयुक्त हवाई अभ्यास वीर गार्जियन 2023 12 से 26 जनवरी तक चलेगा। ये जापान के ओमीटामा के हयाकुरी और सयामा एयर बेस पर होगा।
बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई 30MKI की पायलट हैं। वह 2018 में अकेले मिग-21 भी उड़ा चुकी हैं। अवनी अपनी बैचमेट भावना कांत और मोहना सिंह के साथ साल 2016 जुलाई में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं।
भारत और जापान के बीच होने वाले युद्धाभ्यास के अपडेट्स
- भारत और जापान की एयरफोर्स पहली बार द्विपक्षी अभ्यास करेंगी।
- इसके लिए अवनी जल्द ही जापान रवाना होंगी।
- इस अभ्यास को वीर गर्जियन 2023 नाम दिया गया है।
- इस अभ्यास के लिए भारत चार सू-30MKI जेट, दो सी-17 एयरक्राफ्ट और 1 आईएल-78 प्लेन भेजेगा।
- जापान इसमें चार एफ-2 और चार एफ-15 एयरक्राफ्ट शामिल करेगा।
- यह हवाई अभ्यास तब हो रहा है जब चीन इंडो-पेसिफिक रीजन में अपनी ताकत दिखा रहा है।
- यह पहली बार होगा जब भारतीय महिला विदेश में फाइटर पायलट वायु युद्धाभ्यास का नेतृत्व करेंगी।


