बीजापुर-सुकमा सीमा पर करीब 300 जिंदा सेल बरामद, 3 नक्सली भी हुए थे ढेर

पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर स्थित धर्मावरम पुलिस कैंप में नक्सलियों ने 16 जनवरी को करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे। कैंप को लूटने की नियत से यह हमला किया गया था। अब इस हमले का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, इस हमले के बाद दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस ने 3 नक्सलियों को भी ढेर कर दिया था। जिसकी पुष्टि खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर किया था। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।

पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।
पुलिस ने सर्चिंग के दौरान कैंप से करीब 300 बीजीएल के जिंदा सेल बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि धर्मावरम पुलिस कैंप के अंदर घुसने के लिए नक्सलियों ने जंगली घास से बने विशेष पोशाक पहना था। नक्सलियों ने बड़ी संख्या में जवानों को मारने और घायल करने का भी दावा किया था।

नक्सलियों ने करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे।
नक्सलियों ने करीब एक हजार BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे थे।

नक्सली प्रवक्ता ने जारी किया था प्रेस नोट

21 जनवरी को नक्सली प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी कर कहा था कि, 16 जनवरी को धर्माराम पुलिस कैंप पर नक्सलियों की PLGA ने हमला किया था। कई घंटे तक गोलीबारी भी हुई थी। लेकिन पुलिस की गोली लगने से उनके साथी करटम देवा, मड़कम देवा, मुचाकी चंदा की गोली लगने से मौत हो गई।

.

Recent Stories