अमिताभ बोले-मैं हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला हूं:अयोध्या में जय श्रीराम के नारे लगाए; पिता को यादकर कहावत सुनाई…हाथी घूमे गांव-गांव

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचने के बाद कड़े सुरक्षा घेरे में रहे।बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन शुक्रवार शाम को अयोध्या में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला हूं। उन्होंने पिता को याद कर कहावत सुनाई…हाथी घूमे गांव-गांव।

यही नहीं, अमिताभ ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इससे पहले अमिताभ रामलला के दर्शन करने भी पहुंचे। 30 मिनट तक रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मंदिर से बाहर आए और सर्किट हाउस गए।

बिग-बी 9.35 बजे चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से वह सीधे करीब 10 बजे रामलला के दरबार गए।

.

Recent Stories