AICC District President : 5 महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

AICC District President , रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से प्रतीक्षित संगठनात्मक फेरबदल आखिरकार हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार को प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

Indian Economy GDP Growth : यूएस टैरिफ चुनौतियों के बीच भारत की GDP में छलांग, Q2 ग्रोथ 8.2%

नई सूची में कई अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख जिलों में नेतृत्व परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर–बिलासपुर में नए जिलाध्यक्ष

AICC की सूची के अनुसार—

  • रायपुर सिटी की कमान श्रीकुमार शंकर मेनन को सौंपी गई है।

  • रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे बनाए गए हैं।

  • बिलासपुर शहर में युवा नेता सिद्धांशु मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

  • बिलासपुर ग्रामीण की कमान महेंद्र गंगोत्री को मिली है।

इन नियुक्तियों को संगठन मजबूत करने और शहर–ग्राम दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सुकमा में हरीश लखमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दक्षिण बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस ने नया नेतृत्व तैयार करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में सुकमा जिला कांग्रेस का अध्यक्ष हरीश लखमा को बनाया गया है, जो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हरीश को यह जिम्मेदारी क्षेत्रीय नेतृत्व को मजबूत करने और आदिवासी इलाकों में संगठन को पुनर्गठित करने के उद्देश्य से दी गई है।

5 महिलाओं को भी मिला मौका

नई सूची में 5 महिला जिलाध्यक्षों को जगह देना कांग्रेस के महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार

पार्टी नेताओं का मानना है कि 41 जिलों में नया नेतृत्व तैयार होने से कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। यह फेरबदल आगामी आंदोलनों, अभियानों और अगले चुनावों की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AICC की यह सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में नए उत्साह का माहौल है, जबकि नए जिलाध्यक्ष जल्द ही अपनी टीमों का गठन कर संगठनात्मक सक्रियता तेज करेंगे।

.

Recent Stories