जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 3 सिविलियन की मौत पर एक्शन:ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी समेत 4 पर कार्रवाई; कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू

आर्मी चीफ मनोज पांडे ने जम्मू-कश्मीर में कमांडरों को निर्देश दिया कि वे प्रोफेशनल रहें। - Dainik Bhaskarजम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में 21 दिसंबर को हुए आतंकी हमले के बाद आर्मी चीफ मनोज पांडे सोमवार (25 दिसंबर) को पुंछ पहुंचे। आर्मी चीफ ने यहां कमांडरों से मुलाकात की और उन्हें प्रोफेशनल तरीके से काम करने की हिदायत दी।

आर्मी चीफ के दौरे से पहले ही सेना ने आरोपी जवानों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है। सेना ने सुरनकोट बेल्ट के प्रभारी ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारी और 48 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवानों को मौजूदा ड्यूटी से हटा दिया है।

दरअसल, आतंकियों ने सेना की 2 गाड़ियों पर हमला किया था। सुरनकोट इलाके में ढेरा की गली और बफलियाज में हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं।

सैनिकों के शहीद होने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। पूछताछ के लिए उठाए गए 8 संदिग्धों में से 22 दिसंबर को 3 के शव मिले थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

.

Recent Stories