पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी का अब तक पता नहीं, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बलौदाबाजार. भाटापारा ग्रामीण थाना में पुलिस कस्टडी से जेल दाखिल करते समय नाबालिग का अपहरण व बलात्कार का आरोपी फरार हो गया. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी फरार आरोपी का पता नहीं चल पाया है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कार्यवाही करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है एवं जांच के आदेश दिए हैं.पुलिस कर्मियों की छोटी सी लापरवाही से बलात्कार का आरोपी आशुतोष निषाद जेल दाखिल करने के पूर्व ही चकमा देकर रफूचक्कर हो गया. वहीं पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है. यह भी बता दें कि आरोपी के विरुद्ध एक वर्ष पूर्व भाटापारा ग्रामीण थाना में मामला दर्ज हुआ था. एक साल बाद आरोपी पकड़ में आया था और वह भी क्षणिक लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गया है.

.

Recent Stories