Wednesday, December 10, 2025

नगर पंचायत अध्यक्ष और CMO के बीच घमासान, बेर्रा…, भड़ुआ… जैसी गलियों की बौछार, मारने के लिए हांथ भी उठाया

बिलासपुर। नगर पंचायत मल्हार में अध्यक्ष और CMO के बीच घमासान शुरू हो गया है। दो दिन पहले ऑफिस में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान नगर पंचायत की महिला अध्यक्ष ने न केवल CMO को मारने के लिए हाथ उठाया बल्कि बेर्रा…, भड़ुआ… जैसी गलियों की बौछार भी हुई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

मल्हार नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बार बार विवाद हो रहा है। तालमेल की कमी के कारण महिला नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवट और CMO मनीष कुमार ठाकुर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले दोनों के बीच कार्यालय में जमकर विवाद हुआ। जब मल्हार की नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवट और उनके पति ने राजकुमार वर्मा से सीएमओ मनीष कुमार ठाकुर से बात कराई तो राजकुमार वर्मा ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी। इतना ही नहीं बातचीत के दौरान विवाद इतना बड़ा की नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी ने सीएमओ को सबके सामने गंदी गालियां देना शुरू कर दी। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला अध्यक्ष फूल तेवर में थी और बढ़ती तो वह सीएमओ को थप्पड़ भी मार सकती थी। बताया जाता है कि सीएमओ अधिकारी होने के नाते शिष्टाचार का पालन कर रहे थे लेकिन महिला अध्यक्ष और उनके पति CMO से किसी काम को लेकर बहस कर रहे है।एक समय तो ऐसा आया कि धनेश्वरी केवट CMO को झापड़ मारने के लिए खड़ी हो गई।
मल्हार नगर पंचायत में यह पहली बार नहीं हो रहा है जब CMO के साथ गाली गलौज की गई हो। इसके पहले अप्रैल माह में भी राजकुमार वर्मा ने फोन करके सीएमओ को गालियां दी थी। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर भी गाली गलौज करने का आरोप लगा था।
भाजपा के मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा शुरू से ही विवादों में रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को भद्दी गलियां दी थी। जिसकी ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी द्वारा कार्यवाही की गई थी

.

Recent Stories