गाजा में खाने के लिए भगदड़, 3 की मौत:46 घायल, 7 लापता; दावा- इजराइली सैनिकों ने हवाई फायर किया था

राफा में खाना के लेने के लिए भागते फिलिस्तीनी नागरिक। - Dainik Bhaskarगाजा के दक्षिणी शहर राफा में मंगलवार को खाना लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। इससे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 46 घायल हो गए। इसके अलावा 7 लोग लापता भी हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह भगदड़ इजराइली सैनिकों के हवा में फायर करने के बाद बची। वहीं इजराइल सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई थीं।

गाजा में लोगों को खाना मुहैया कराने के लिए फूड सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। मंगलवार को राफा शहर में ऐसे ही एक सेंटर पर खाना लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इजराइली फायरिंग के बाद हजारों फिलिस्तीनी खाने के लिए सेंटर पर दौड़ पड़े।

.

Recent Stories