17 आईफोन चुराने का VIDEO

चोर ने रैक तोड़कर 17 सीलबंद आईफोन चुरा लिए। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskarरायपुर के रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आईफोन की चोरी हुई है। मास्क पहने एक चोर बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर पहुंचा। हथौड़ी से कांच तोड़कर स्टोर के अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर आईफोन चोरी कर झोले में भरकर ले गया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 25-26 मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे चोरी हुई है। चोरी करते वक्त आरोपी CCTV कैमरे में कैद हो गया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि वह iPhone के काउंटर की ओर जाता है। थैले में सील पैक आईफोन डालकर भाग जाता है।

आईफोन चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
आईफोन चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डिपार्टमेंट मैनेजर सोमनाथ लसेर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोर एप्पल के काउंटर को ही टारगेट किया है। रात में आसपास से गुजर रहे लोगों ने चोर को भागते देखा है। लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी।

.

Recent Stories