छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और BJP के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने कहा कि, जब मैं गृहमंत्री था, तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता, लेकिन पूर्व की केंद्र सरकार (कांग्रेस सरकार) ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी। उनकी मदद कर रही थी।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है, हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकार में BJP के कार्यकर्ता खुश नहीं है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी चुनाव हराने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ में सरकार का कामकाज जय श्रीराम है- ननकीराम कंवर
दरअसल, सोमवार को बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में जय श्रीराम है। BJP का एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है, क्योंकि हर जगह भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कहीं भी बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है।


