भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान से सिर्फ PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) खाली करने पर बात होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। ट्रेड और टॉक साथ नहीं हो सकते, खून और पानी साथ नहीं बहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंधु जल समझौता अभी सस्पेंड रहेगा।


