Monday, August 11, 2025

CG BREAKING: युवक को डंडे से पीटा, दर्दनाक मौत

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने एक और जान ले ली। कंडरा पारा में रविवार रात को संजय ऊइके नाम के युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों नशे की हालत में थे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही संजय की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना अछोली के युवक भीम नेताम की हत्या के कुछ दिन बाद हुई है।

भीम की भी नशे में धुत युवकों ने मामूली विवाद पर चाकू से हत्या की थी। दो हत्याओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की लत से शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपराधों पर सख्त कार्रवाई और नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

.

Recent Stories