Tuesday, August 12, 2025

2 किसानों सहित 5 पर गिरी ‘गाज’:छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा बकरे-बकरी भी मरे

रविवार को अचानक से फिर मौसम ने करवट ली। कई जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। वहीं 5 परिवारों पर गाज भी गिरी है। हादसे में 2 किसानों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा बकरे-बकरी भी मारे गए हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और एक युवती भी शामिल है। इसमें से युवक और एक महिला खेत में काम करने गए थे, जबकि दो महिलाएं डोरी पेड़ के फल बीनने के बाद लौट रही थीं। वहीं एक युवक पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में गौरेला के बिजरवार गांव निवासी सोमवती और ललिता मार्को डोरी पेड़ के फल बीनने के लिए गई थीं। दोनों सुबह फल बीनने के बाद थैले लेकर गांव में लौट रही थी। अभी वे गांव के पास पहुंची ही थीं कि आकाशीय बिजली दोनों के ऊपर गिर पड़ी। इस दौरान दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हाथ में थैला पकड़े हुए ही दोनों की मौत हो गई।

वहीं मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में ग्राम ठकुरीकापा सुखदेव खांडे रविवार सुबह 5 बजे अपने खेत मे निंदाई करने गया था। कुछ समय बाद ही अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी सुखदेव खेत के काम में जुटा रहा। तभी सुबह करीब 6.30 बजे अचानक से आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

.

Recent Stories