रायपुर/दिल्ली : 2025 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। 2024 के मन की बात के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा था, “26 जनवरी, 2025 को हमारा संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो जाएंगे। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा हमें सौंपा गया संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए एक मार्गदर्शक है।


