बजाज शोरूम में चोरी, दो सोल्ड पल्सर बाइक ले भागे चोर…. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में तीन दर्शन मंदिर के सामने स्थित एवीएन बजाज में आधी रात घुसे चोरों ने दो पल्सर बाइक चुरा लिया। घटना 15-16 जनवरी की दरमियानी रात लगभग 12:10 से 12:40 बजे के बीच की है। गुरुवार को सुबह शोरूम के मैनेजर अपने कर्मचारी के साथ पहुंचा और देखा तो दो पल्सर चोरी हो चुके थे। सीसी टीवी फुटेज चेक करने पर उसमें चार अज्ञात चोर दिखाई दिए जो बाइक लेकर पीछे के रास्ते से निकले। इस मामले में छावनी पुलिस ने बीएनएस की धारा 3(5), 305, 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

.

Recent Stories