BSP के GM और GM/DSO सस्पेंड:SMS-2 के CGM भी हटाए गए, सुशांता कुमार घोषाल को जिम्मेदारी; कल हादसे में हुई थी कर्मचारी की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर एक सप्ताह में हुए चार हादसों में दो की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने GM और GM/DSO को किया सस्पेंड करने के साथ-साथ SMS 2 के CGM सुशील कुमार को हटा दिया है। उन्हें वहां से हटाकर MRD भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कनवर्टर शॉप में गुरुवार को हादसा हुआ है उसके इंचार्ज CGM सुशील थे।

BSP में गुरुवार दोपहर हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। SMS-2 के सीजीएम सुशील कुमार की जगह अब सुशांता कुमार घोषाल को CGM (शॉप्स) से CGM (SMS-2) बनाया गया है। इसके साथ ही दिब्येंदू लाल मोइत्रा को CGM (इवेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ) के साथ अतिरिक्त चार्ज CGM MRD दिया गया है। ये सभी बीएसपी में ईडी वर्क्स को रिपोर्ट करेंगे। दुर्घटना के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार पाए गए अधिकारी GM ए.राजकुमार और GM/DSO गौरव सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है।

.

Recent Stories