मुंबई बालीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाले एक पत्र की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा की एक टीम गुरुवार को पुणे गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हिस्सा रहे सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि पुलिस कांबले से यह भी पूछेगी कि रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेंच पर धमकी भरा पत्र किसने रखा था। इस बीच पिछले महीने प्रसद्धि पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी भी बुधवार को पुणे पहुंचे।


