चखना सेंटर में ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 2KM तक फैली लपटें

पलारी. पलारी के शराब दुकान के चकना सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि आस-पास के 2 किलोमीटर तक फैल गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी और अबकारी विभाग की टीम, तहसीलदार और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है.

बता दें कि, पलारी के शराब दुकान के चकना सेंटर में गैस की टंकी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि आस-पास के 2 किलोमीटर तक फैल गई है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल के 3 वाहन मौके पर पहुंचे हैं.

.

Recent Stories