सातधार वॉटरफॉल में डूबा स्टूडेंट:नहाते वक्त गहराई में चला गया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में 13 साल का छात्र डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह से उसकी तलाश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। यश कुमार साहू (13) धमतरी का रहने वाला है और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।

आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे के करीब अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। रास्ते में यश और उसके साथियों ने सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

.

Recent Stories