डॉक्टरों ने बच्ची के गले से निकाले तीन सिक्के:बिलासपुर में आठ साल की बच्ची ने मुंह में रख लिए थे, भोजन नली में जा फंसे

बिलासपुर में डॉक्टरों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आठ साल की बच्चे की भोजन नली से तीन सिक्के निकाले। दरअसल, कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के खैरा डुबान की रहने वाली बच्ची बाल्टी लेकर पानी भरने गई, तो तीन सिक्कों को ही मुंह में दबा लिया था, जो अंदर जाकर भोजन नली में फंस गए। इससे बच्ची रोने लगी और उसकी हालत खराब हो गई। घबराए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के खैरा डुबान गांव में रहने वाली तमन्ना कुमारी पोर्ते (8 साल) रविवार की सुबह सिक्कों को लेकर घर में खेल रही थी। तभी उसकी मां शांता बाई ने उसे घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए भेजा। वह बाल्टी लेकर पानी भरने चली गई। फ्रॉक में जेब नहीं होने के कारण वह सिक्कों को मुंह में दबा कर हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने लगी। बाल्टी में पानी भरने के बाद वह घर आई। तब तक सिक्के मुंह के अंदर चले गए और खाने की नली में फंस गए। उसे तकलीफ हुई, तब वह रोते हुए पानी पीने लगी। उसकी हालत देखकर पिता बालकृष्ण पोर्ते ने उससे पूछताछ की, तब उसने सिक्कों के गले में फंसने की जानकारी दी।

.

Recent Stories