बरपाली, कोरबा। शासकीय महाविद्यालय बरपाली में दिनांक 13 दिसंबर 2024 को हिन्दी विभाग के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख प्राचार्या डॉ. तारा शर्मा के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री किशोर शर्मा (अध्यक्ष, प्रबंधन समिति, के.एन. कॉलेज कोरबा), डॉ. एम.एल. पाटले (विभागाध्यक्ष, हिन्दी, टी.सी.एल. शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर) और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तारा शर्मा, डॉ. सी.पी. नंद, तथा डॉ. ए.के. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत साल, श्रीफल और मोमेंटो देकर किया गया।
प्रखर वक्ताओं के व्याख्यान से लाभान्वित हुए छात्र
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एम.एल. पाटले ने हिन्दी साहित्य के इतिहास में भक्तिकाल पर गहन व्याख्यान दिया, जिसमें छात्रों को साहित्य के इस महत्वपूर्ण कालखंड की विशेषताओं से अवगत कराया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार श्री किशोर शर्मा ने प्रयोजनमूलक हिन्दी और पत्रकारिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उनकी व्याख्यान शैली ने छात्रों को पत्रकारिता के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पहलुओं को समझने में मदद की।
अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी हिन्दी विभाग के श्री डी.डी. महंत और बबिता साहू ने बखूबी निभाई। प्राचार्या डॉ. तारा शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षा और शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


