कोरबा। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। पाली थाना अंतर्गत ग्राम मुनगाडीह के पास नेशनल हाईवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
कोरबा जिले के पाली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर
.


