Saturday, June 21, 2025

रात में ठंड दिन में चुभने लगी धूप ,अधिकतम तापमान बढ़ा

कोरबा। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 31 पर पहुंच गया। इसकी वजह से अब धूप चुभने लगी है। जरूर रात में ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज की गई। इसकी वजह से हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि रात में ठंड मार्च के पहले सप्ताह तक बनी रहेगी। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को बादल व बारिश की संभावना को देखते हुए तापमान में फिर गिरावट के आसार है।दिसंबर से मौसम बदला हुआ है। मौसमी तंत्रों के प्रभाव से हर सप्ताह आसमान में बादल और बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव निरंतर जारी है। इसकी वजह से रात में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को तापमान में दो से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिसका प्रभाव रविवार तक रहेगा। तेज धूप निकलने से किसान काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इससे फसल में बीमारी लगने का खतरा कम हो गया है। बीच में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

.

Recent Stories