कोरबा:नाराज SECL कर्मी पानी टंकी पर चढ़ा

कोरबा कोरबा जिले में एसईसीएल के दीपका विस्तार परियोजना के सिविल विभाग में पदस्थ एनके तिवारी पानी टंकी पर चढ़ गए। किसी विवाद को लेकर वह पानी टंकी पर चढ़ गए थे जिन्हें नीचे उतारने के लिए पुलिस और सिविल विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौके पर पहुंचे। बार-बार समझाने व बुलावे पर नीचे नहीं उतरे। काफी प्रयासों के बाद पुलिस और अधिकारी ऊपर पहुंचे व समझाईश देकर नाराज एन के तिवारी को नीचे लाया। इस बारे में दीपका थाना प्रभारी का कहना है कि कर्मचारी को नीचे उतार लिया गया है। वह टंकी पर क्यों चढ़ा था और क्या वजह थी, इस बारे में एसईसीएल के अधिकारी ही बता पाएंगे क्योंकि कर्मचारी अपने विभागीय मसले को लेकर क्षुब्ध है।

.

Recent Stories