आरोपी तौकीर अहमद खान के विरुद्ध कलेक्टर कोरबा द्वारा जिला बदर आदेश पारित कर 01 वर्ष के लिए जिला कोरबा सहित सीमावर्ती जिलों से जिला बदर किया गया है । आरोपी तौकीर खान कलेक्टर कोरबा के आदेश का उल्लंघन करते हुए कोरबा में लुक छिपकर रह रहा था ए कल दिनांक 11 मई 2022 को धनंजय साहू नामक व्यक्ति को गाली.गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया है । आरोपी तौकीर अहमद खान के विरुद्ध 02 अलग.अलग एफआईआर दर्ज किया गया है ।
कलेक्टर कोरबा द्वारा आरोपी तौकीर अहमद खान पिता सलाउद्दीन खान निवासी रिसदी चौक रामपुर के विरुद्ध 01 सितंबर 2021 को आदेश पारित कर जिला कोरबा सहित सीमावर्ती जिलों से 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया हैए इसके बावजूद भी कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर आरोपी तौकीर अहमद खान कोरबा में निवास कर रहा था जिसकी जानकारी होने पर आरोपी तौकीर अहमद खान के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 15 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया गया है ।


