Monday, December 8, 2025

अब आंध्र की ओर मुड़ा तूफान, रेड अलर्ट जारी, विशाखापट्टनम में लगातार दूसरे दिन 24 फ्लाइट्स कैंसिल

साइक्लोन असानी ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। मंगलवार तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया। यानी तूफान राज्य में तबाही मचा सकता है। इस अलर्ट के बाद राज्य में आज होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

असानी के मद्देनजर बुधवार को विशाखापट्टनम में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स (22 आगमन और 22 प्रस्थान) कैंसिल कर दी गई है। वहीं, एयर एशिया ने बेंगलुरु और दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल कर दी है।

IMD वैज्ञानिक, संजीव द्विवेदी ने बताया कि चक्रवात बुधवार सुबह तक काकीनाड़ा एवं विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश में इसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

.

Recent Stories