मैदान के बीच पठान ब्रदर्स में हुई नोंकझोंक, फिर इरफान ने इस अदा से जीत लिया दिल

क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती रहती है, लेकिन कई बार नोकझोंक विवाद का रूप ले लेती है. कुछ ऐसा ही नजारा इंग्लैंड में खेली जा रही लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मैच के दौरान देखने को मिला. दरअसल, इस मैच के दौरान भारत के दो लीजेंड खिलाड़ी और सगे भाई इरफान पठान और यूसुफ पठान के बीच क्रिकेट के मैदान पर नोकझोंक हो गई थी, हालांकि दोनों ही भाइयों ने अंत में एक दूसरे से सुलह कर ली, लेकिन इसके लिए इरफान ने युसूफ के साथ जो किया उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इस मैच में इंडिया चैंपियंस की पारी के 19वें ओवर में डेल स्टेन की गेंद पर इरफान ने हवाई शॉट खेला और गेंद फील्डर से दूर गिरी और इरफान एक रन लेने के लिए दौड़े और बाद में उन्होंने दूसरा रन लेना चाहा, लेकिन युसूफ ने उन्हें बुला लिया और फिर बाद में अचानक मना कर दिया, जिसकी वजह से इरफान रन आउट हो गए. ऐसे में रन आउट होने के बाद इरफान बड़े भाई पर चिल्लाने लगे.मैच खत्म होने के बाद इरफान को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह बड़े भाई युसूफ से मिलने गए और इस दौरान इरफान ने युसूफ के माथे पर किस भी किया,जिसका वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है.

.

Recent Stories