दिल्ली में करीब दो साल पहले नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से देशभर में सुर्खियों में आया शाहीन बाग आज फिर हल्ला-हंगामे के दौर में है। वजह-MCD का बुलडोजर… यहां आज से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना है। इसके लिए MCD के बुलडोजर जैसे ही शाहीन बाग पहुंचे, हंगामा शुरू हो गया।
कार्रवाई के विरोध में लोग बुलडोजरों के सामने लेट गए। कुछ महिलाएं बुलडोजर पर चढ़ गईं। वहीं, कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके बावजूद कार्रवाई का विरोध जारी है। इधर, सुप्रीम कोर्ट में भी आज शाहीन बाग में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हो सकती है। शाहीन बाग के ताजा हालात आप इन फोटोग्राफ्स के जरिए जान सकते हैं…
इससे पहले, पुलिस फोर्स न मिलने की वजह से सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने को लेकर संदेह बना हुआ था, लेकिन करीब 10.30 बजे दिल्ली पुलिस ने फोर्स मुहैया कराने पर रजामंदी दे दी और 11 बजे के लगभग MCD के बुलडोजर शाहीन बाग की मुख्य सड़क पर पहुंच गए।
कहां-कहां चलना है MCD के बुलडोजर?
दिल्ली पुलिस से फोर्स मिलने के बाद दक्षिण दिल्ली MCD ने अगले 5 दिनों तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके मुताबिक, आज यानी 9 मई को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


