नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर में बिजली के पाइप से भरा पानी:अयोध्या में मंदिर निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कुछ लोगों ने सिर्फ भ्रम फैलाया

श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा। -फाइल फोटोअयोध्या राम मंदिर में पहली बारिश में पानी टपकने पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सफाई दी। मंगलवार को उन्होंने कहा- राम मंदिर के गर्भगृह में पानी भरने की दो वजह रहीं। पहली, गर्भगृह के आगे गूढ़ मंडप का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते बारिश का पानी मंदिर परिसर में आ गया। दूसरी, मंदिर की पहली मंजिल पर बिजली के तार डालने के लिए पाइप खुला था। इसके जरिए भी पानी मंदिर में आया।

उन्होंने कहा- मैंने खुद मंदिर का निरीक्षण कर सभी बिंदुओं को देखा है। कुछ लोगों ने केवल मंदिर में पानी टपकने का भ्रम पैदा किया है। मंदिर निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह के आगे गूढ़ मंडप को अभी अस्थायी तरीके से बनाया गया है। इसे हटाकर पक्का किया जाएगा

.

Recent Stories