सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र में 13 हाथियों का आतंक जारी है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी नुकसान हुआ है. दर्जनों घरों को तोड़कर हाथियों ने क्षति पहुंचाई है, जिससे पहाड़ी कोरवाओं के बस्ती में दहशत फैल गई है.बीती रात, मोहनाडीहारी उड़मकेला में पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती में 13 हाथियों ने तबाही मचाई. अपनी जान बचाने के लिए लोग भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. पहाड़ी कोरवाओं को उड़मकेला आश्रम में शरण लेनी पड़ी, जहां उन्होंने रात बिताई.
हाथियों का आतंक जारी: वन क्षेत्र के घरों में मचाई तबाही, जान बचाकर भागे ग्रामिणों ने आश्रम में गुजारी रात….
.


