पिता ने तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, लाश फेंकी कुएं में…

तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर उनके शव फेंकने का मामला सामने आया है. घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ की है. पुलिस ने कुएं से तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतकों में दो माह व पांच वर्ष की बच्ची तथा दो वर्ष का एक बच्चा शामिल है. बच्चों की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों बच्चों का शव कुएं से बरामद किया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जिले के कमंड गांव के कुलामुंडा टोला निवासी पांडूड मुंडा शनिवार रात शराब के नशे में घर लौटा. तभी पत्नी धुबली मुंडा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इससे आक्रोशित पांडूड कुल्हाड़ी लेकर धुबली की हत्या के लिए दौड़ा तो वह जान बचाने के लिए दौड़ कर दूर चली गई.

पुलिस को देख कर आरोपी पति फरार हो गया. दमकल विभाग के हवलदार सुभाष राउत ने मीडिया को बताया कि कुएं में करीब 30 फीट पानी था, वही एक पिता द्वारा तीन बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंकने की दर्दनाक घटना इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस और दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया. मौके पर वैज्ञानिक टीम भी पहुंची. हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर उनके शव फेंकने का मामला सामने आया है. घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ की है. पुलिस ने कुएं से तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

.

Recent Stories