Thursday, September 19, 2024

ताइवान भूकंप, 2 भारतीय लापता, सर्च ऑपरेशन जारी:24 घंटे में 5 से ज्यादा तीव्रता के 200 आफ्टरशॉक; अब तक 9 की मौत, 1000 घायल

ताइवान में 3 अप्रैल को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई जगह लैंडस्लाइड हुई। कार पर चट्टान गिरने वाली यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। - Dainik Bhaskarताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें दो भारतीय हैं। इन्हें आखिरी बार तारोको नेशनल पार्क में देखा गया था। ये पार्क भूकंप के केंद्र के काफी नजदीक है।

भूकंप भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 5:30 बजे ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया था। लापता लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि लापता भारतीयों की तलाश की जा रही है। अब तक एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। 9 लोग मारे गए हैं।

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 201 आफ्टरशॉक आए। सभी की तीव्रता 5 से ज्यादा थी। वहीं, सबसे तेज आफ्टरशॉक की तीव्रता 6.5 थी। बाहरी इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुई।

.

Related Posts

Comments

Recent Stories