जुआ का फड़: पुलिस ने 7 जुआरियों से 4 लाख रुपए किया जब्त

रायपुर। शौक बड़ी चीज है, यह कहावत जुआरियों पर काफी सटिक बैठती है, जिन्हें श्मशान घाट से लेकर घने जंगल तक में फड़ जमाने में देर नहीं लगती है. ताजा मामला क्रेशर के अंदर फड़ जमाने का आया है, जहां पुलिस ने सात जुआरियों को सवा चार लाख रुपए नगद और बावन परियों के साथ धरदबोचने में कामयाबी पाई है. जुआरियों के खिलाफ धारा 3, 4 जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

मामला डोंगरगांव थाना का है. राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में एएसपी पुपलेश कुमार मानपुर एवं एसडीओपी अर्जुन कुर्रे अंतागढ़ चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भापुसे मयंक गुर्जर, निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेलने व खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में डोंगरगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को धर-दबोचा, जिनके पास से कुल 4, 24, 000 रुपए बरामद किया गया.

.

Recent Stories