कोरिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश दौरे से पहले लगातार अफसरों का फेरबदल जारी है. अब कलेक्टर कोरिया ने प्रशासनिक कसावट लाने जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के बीच फेरबदल किया है. बैकुंठपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार कश्यप (डिप्टी कलेक्टर) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेंद्रगढ में पदस्थ किया गया है.



