पंचायत उपचुनाव: सरपंच के दो और पंच के 5 पदों पर चुनाव कल, बनाए गए 12 मतदान केन्द्र मतदान केन्द्रों में इसी दिन ही वोटों की होगी गिनती, करतला ब्लॉक में सबसे अधिक 7 मतदान केन्द्र

पंचायत उपचुनाव: सरपंच के दो और पंच के 5 पदों पर चुनाव कल, बनाए गए 12 मतदान केन्द्र

मतदान केन्द्रों में इसी दिन ही वोटों की होगी गिनती, करतला ब्लॉक में सबसे अधिक 7 मतदान केन्द्र

कोरबा। पंचायत उपचुनाव के तहत सरपंच के दो पद और पंच के 5 पदों के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए 12 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। करतला ब्लॉक में सबसे अधिक सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह पाली में तीन, कोरबा और पोड़ी-उपरोड़ा में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 20 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान के बाद मतदान केद्रों पर ही गणना होगी। जरूरी होने पर तहसील या खंड मुख्यालय में 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे मतगणना होगी। 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से खंड मुख्यालय में सारणीकरण और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोरबा ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत कुदुरमाल में मिडिल स्कूल भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर वार्ड क्रमांक 11 में पंच के एक खाली पद के लिए वोटिंग होगी। इसी तरह ब्लॉक करतला के तहत ग्राम पंचायत करतला के हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के कक्ष क्रमांक एक, दो, तीन और चार को मतदान केंद्र बनाया गया है। चारों मतदान केंद्रों पर सरपंच के खाली पद के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत जर्वेे में मिडिल स्कूल भवन में वार्ड क्रमांक 11 के पंच पद के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित ग्राम नवापारा में प्राथमिक शाला भवन में वार्ड क्रमांक 8 के खाली पंच पद के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत उमरेली में कन्या प्राथमिक शाला में वार्ड क्रमांक 7 के खाली पंच पद के लिए वोटिंग होगी। वही ग्राम पंचायत उमरेली के मदिरा दुकान बंद रहेगी। पाली के ग्राम पंचायत जेमरा में प्राथमिक शाला भवन में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत जेमरा के आश्रित ग्राम बगदरा में प्राथमिक शाला भवन में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। इन तीनों मतदान केंद्रों पर ग्राम पंचायत जेमरा के सरपंच के खाली पद के लिए वोटिंग होगी। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोनकोना में प्राथमिक शाला भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर वार्ड क्रमांक 7 के पंच पद के लिए वोटिंग होगी।
बाक्स
कोविड संक्रमित मरीज पीपीई किट पहनकर करेंगे मतदान
उपचुनाव में कोविड संक्रमित मरीज भी मताधिकार कर सकेंगे। मतदाता कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करेंगे। सभी को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड संक्रमित मरीजों को वोट डालने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार कोविड संक्रमित मतदाताओं को वोट डालने के लिए पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र आना होगा। संक्रमित मरीजों को मतदान समाप्ति के एक घंटे पहले मतदान केंद्र में उपस्थित होना होगा। कोविड मरीज अपने साथ सहयोगी के रूप में एक व्यक्ति को रख सकेंगे। निर्वाचक को पीपीई किट की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

.

Recent Stories