बिलासपुर। गर्मी ने अप्रैल महीने में ही जीना मुहाल कर दिया है, ऐसे में पुलिस ने एक ऐसे महिलाओं को पकड़ा है, जिसने गर्मी से परेशान होकर कड़ी सुरक्षा वाले सेना कैंप से एक-दो नहीं बल्कि सात कूलर उड़ा लिए. महिलाओं की दबंगई से पुलिस भी अचरज में है.बिलासा देवी एयरपोर्ट चकरभाठा में ड्यूटी करने वाले खेलावन सिंह ने 19 अप्रैल को चकरभाठा थाना में आर्मी कैम्प से 44000 रुपए कीमत के 7 नग कूलर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. चकरभाठा थाना पुलिस अपराध क्रमांक 136/2022 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी कर रही थी. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुढीपार, बिल्हा निवासी जानकी गेंदले ने अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर कूलर को चोरी की है. कूलर में इंडियन आर्मी लिखा है.
पकड़ी गई महिला आरोपियों में जानकी बाई गेंदले पति सखाराम गेंदले (52 वर्ष), सरस्वती मघुकर पति बैसाखू मधुकर (50 वर्ष), कदम बाई लहरे पति टीकाराम लहरे (55 वर्ष), राधा बाई जांगडे़ पति स्व बाबूलाल जांगडे़ (55 वर्ष), राधा बाई लहरे पति रतनलाल लहरे (55 वर्ष), आनंद बाई जांगडे़ पति स्वय बाबूराम जांगडे़ (55 वर्ष), गीता टण्डन पति सुखचैन टण्डन (40 वर्ष) शामिल हैं, जिनकी विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया.


