दूल्हा-दुल्हन ने शादी से पहले किया अनोखा काम, किया रक्तदान, फिर लिए सात फेरे

चंदौली: आपने शादी समारोह के दौरान खूब तड़क-भड़क देखी होगी और बेहद सादगी के साथ भी हुई शादियों के गवाह बने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी दूल्हा-दुल्हन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसी शादी हुई जहां पर फेरे लेने से पहले न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ने ब्लड डोनेट किया बल्कि शादी में शामिल होने आए वर-वधू पक्ष के दर्जनों लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया.
पहली नजर में इस तस्वीर को देखकर आपको लगेगा कि शादी समारोह में कहीं दूल्हा-दुल्हन की तबीयत तो खराब नहीं हो गई है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं और फेरे लेने से पहले रक्तदान कर रहे हैं. दरअसल दूल्हे का नाम अजीत सोनी है और उनकी शादी प्रियंका गुप्ता नाम की युवती से हुई. अजीत चंदौली के ही रहने वाले हैं जबकि प्रियंका गुप्ता चंदौली जिले की सकलडीहा की रहने वाली हैं. ये दोनों जन सहयोग संस्था नाम के एक एनजीओ में अधिकारी हैं.

.

Recent Stories