लोक सेवकों को चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है ये सिविल सेवा दिवस- सीएम भूपेश बघेल

रायपुर. भारत हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाता है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर सिविल सेवकों और उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस की बधाई दी है.सीएम ने लिखा है कि – ‘देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं.’‘सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है.’ये दिन ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए काम करते हैं. इसके साथ ही नीति-निर्माण में भी इनका अहम योगदान रहता है. ये दिन अलग-अलग स्तरों पर काम करने वाले सिविल सेवकों को ये याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा से ऊपर कुछ भी नहीं है.

.

Recent Stories