राहुल की सुरक्षा को लेकर शाह को खड़गे की चिट्‌ठी:कहा- भाजपा कार्यकर्ता उनके काफिले तक पहुंच जा रहे, उन्हें Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए

राहुल का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए, लेकिन हमने कानून नहीं तोड़ा।असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज की चिट्‌ठी लिखी है। चिट्‌ठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 18 जनवरी को असम में एंट्री के बाद 22 जनवरी तक राहुल की सुरक्षा में चूक की 5 घटनाओं का जिक्र है।

खड़गे ने गृहमंत्री से कहा- असम के मुख्यमंत्री और वहां के DGP को आप निर्देश दें ताकि कोई अनहोनी की स्थिति न बने। खड़गे का कहना है कि यात्रा के विरोध में भाजपा समर्थक राहुल के काफिले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में राहुल को भी मजबूरन अपनी सुरक्षा को दरकिनार कर बाहर आना पड़ता है। राहुल को Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।

राहुल का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए, लेकिन हमने कानून नहीं तोड़ा।
राहुल का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए, लेकिन हमने कानून नहीं तोड़ा।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होती हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होती हुई।

11वें दिन असम के बारपेटा से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को 11वें दिन असम के बारपेटा से शुरू हुई। यहां राहुल कार की छत पर बैठकर भीड़ को संबोधित किया। राहुल ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया। राहुल के भाषण की 4 बातें….

1. BJP-RSS के लोग नफरत फैलाते हैं
BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं.. मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।

2. BJP-RSS असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं
BJP-RSS आपकी संस्कृति, भाषा और इतिहास को मिटाना चाहती है। आपके पूर्वजों द्वारा दी गई शिक्षा को खत्म करना चाहती है। BJP-RSS के लोग असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं, जो हम कभी नहीं होने देंगे। असम को असम से चलाया जाएगा और आपकी संस्कृति का सम्मान किया जाएगा।

3. देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए
BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।

.

Recent Stories